फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयातपुर में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव हयातपुर के आंबेडकर भवन में लगी डॉ. भमीराव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार सुबह गांव के लोग एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पंचायत कर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालें जा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य परसराम ने बताया कि गांव के कुछ युवक शनिवार सुबह आंबेडकर भवन के पास घूमने के लिए गए, तो वहां प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। एक हाथ और गर्दन टूटा मिला। युवकों ने गांव के लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे सरपंच ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर गांव के काफी लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते बात आसपास के गांवों में फैल गई। वहां से भी काफी लोग गांव में आ गए। मामले को लेकर वहीं पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई, लोगों ने मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने व कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को बारीकी से चेक किया जा रहा है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
एक माह पहले लगाई गई थी प्रतिमा
ग्रामीणों ने बताया कि अंबेडकर भवन में प्रतिमा को एक माह पहले ही लगाया गया था। जिसे क्षतिग्रस्त किए जाने से गांव के लोगों में काफी रोष है। इधर पुलिस भी गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। घटना के बाद शनिवार को पूरे दिन पुलिस के अधिकारियों ने गांव के माहौल पर नजर रखी। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें