गुरुग्राम। जिले के एएम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को खेले गए टी-20 मैच में डीटी दर्शन अकादमी ने एएम अकादमी को 50 रन से हरा दिया। डीटी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएम अकादमी ने 17.5 ओवर में 156 रन ही बना सकी और मैच हार गई। डीटी अकादमी की ओर से पीयूष को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सम्राट को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद