फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीनों प्रदेश महामंत्रियों के बीच जिलावार जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक प्रदेश महामंत्री को अलग-अलग जिलों का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोपाल शर्मा को डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश महामंत्री वेद फुलां को फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिलों का संगठनात्मक कार्यभार दिया गया है। उनके जिम्मे गुरुग्राम क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यक्रमों के समन्वय और कार्यकर्ताओं से संवाद की भी जिम्मेदारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें