फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव रोकने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय से करें कार्य : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई को सरफेस ड्रेन की सफाई और अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश
विज्ञापन

नंबर गेम- 23 अंडरपासों पर मॉकड्रिल जारी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल निकासी और फ्लड मैनेजमेंट से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम, एनएचएआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि पिछले वर्षों के मानसून अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एडीसी ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरफेस ड्रेनों की मानसून पूर्व व्यापक सफाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पूर्व में जलभराव की स्थिति बनी थी, वहां पर्याप्त संख्या में निकासी पंप लगाए जाएं। साथ ही जिन स्थानों पर पंपों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम ने बताया कि गुरुग्राम में कुल 23 अंडरपास हैं, जिन पर जल निकासी व्यवस्था को लेकर लगातार मॉकड्रिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी अंडरपासों पर पंपिंग सिस्टम, बिजली आपूर्ति और आपातकालीन संसाधनों की जांच की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि एसपीआर के साथ लेग-4 में केवल कनेक्टिविटी से संबंधित कार्य शेष है, जिसे आगामी दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें