सोहना। भोंडसी स्थित आरबीएसएम विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि गुरुग्राम सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह ने शिरकत की। इनके पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएमओ की टीम ने विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टेबलेट वितरित कर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दीं। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक भागीरथ राघव, प्रधानाचार्य मोनिका भारद्वाज, उप सिविल सर्जन डॉ. रश्मि बत्रा, डॉ. विकास स्वामी, डॉ. रणविजय, डॉ. निधि व डॉ. मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. लोकवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृमि मुक्ति की दवाई लेने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है और स्वच्छता जीवन से जुड़ा पहलू है। संवाद