फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अग्रसेन चौक...नया रास्ता जनता को दिलाएगा जाम से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक ट्रायल शुरू...रेलवे रोड से आने वाले वाहनों का रूट बदला, अब बस स्टैंड के पास यू-टर्न लेकर जाना होगा
विज्ञापन

ट्रायल सफल होने पर होगी स्थायी व्यवस्था


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक ट्रायल शुरू किया है। यह ट्रायल रविवार से लागू किया गया था, जो फिलहाल एक सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के रूट में बदलाव किया गया है।

इस दौरान रेलवे रोड से आने वाले वाहन जो पहले अग्रसेन चौक से दाहिनी ओर जाते थे अब उन्हें बस स्टैंड की तरफ जाकर एफओबी के नीचे से यू-टर्न लेना होगा। यातायात पुलिस का कहना है कि चौक पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए यह ट्रायल किया जा रहा है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस का कहना है कि सदर बाजार में लोगों का और वाहनों का अधिक दबाव होता है, जिससे अग्रसेन चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां जाम की स्थिति से निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे रोड की ओर जाने वाले एक कट को ई-रिक्शा और सवारियों के लिए चिन्हित किया गया है, जिससे अन्य वाहनों का रास्ता बाधित न हो। इस पूरे ट्रायल की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम प्रथम जय सिंह की देखरेख में की जा रही है। जय सिंह का कहना है कि यह ट्रायल सफल रहता है तो इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें