फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र के लिए अजीत स्टेडियम का होगा दोबारा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई, जिला खेल विभाग ने केंद्र बनाने के लिए किया था आवेदन
विज्ञापन

शिवम राजपूत

गुरुग्राम। जिला खेल विभाग ने फरवरी में जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए मुख्यालय को आवेदन भेजा था। इस प्रस्ताव में धनवापुर स्थित अजीत स्टेडियम में जूडो खेल के लिए लघु केंद्र स्थापित करने की योजना रखी गई थी। आवेदन के बाद मुख्यालय ने रिपोर्ट और स्वीकृति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब एक बार फिर मुख्यालय ने सात अप्रैल को स्टेडियम का दोबारा निरीक्षण कराने के आदेश जारी किए हैं। इसी निरीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित जूडो केंद्र जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकता है। अगर यह केंद्र स्थापित होता है तो एक ही स्थान पर 250 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर सकेंगे। इससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी तैयार होगा।
विज्ञापन




खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी अजीत स्टेडियम का भौतिक निरीक्षण कर भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। हालांकि, अब तक इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को नहीं भेजी जा सकी है, जिस पर मुख्यालय ने नाराजगी भी जताई है। इसी कारण दोबारा निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन





खेलो इंडिया योजना के तहत लघु केंद्र की स्थापना जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि फरवरी में आवेदन भेजा गया था और अब मुख्यालय के निर्देशानुसार सात अप्रैल को दोबारा निरीक्षण कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर केंद्र को शुरू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें। -आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें