बादशाहपुर। मानेसर के सेक्टर-85 स्थित एसएस द लीफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अजय कुमार यादव ने अजय कुमार को 21 मत से हराया। कुल 221 वोटों में से अजय कुमार यादव को 121 और अजय कुमार को 100 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी एस के मलिक ने बताया कि अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी अन्य पदों पर उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए। इनमें उपाध्यक्ष आशीष, महासचिव विनीता पाठक, संयुक्त सचिव अन्नू तनेजा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार बंसल और कार्यकारी सदस्य वीर भद्र चांदना और अभिषेक अग्रवाल शामिल हैं। संवाद