फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 20 जून को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के गुरुग्राम आगमन के अवसर पर भाजपा गुरुग्राम द्वारा उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हेतु ब्लिस बैंक्वेट हॉल, सेक्टर 14-17 डिवाइडिंग रोड पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में बुधवार जिला कार्यालय गुरुकमल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का गुरुग्राम आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है और पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से उनके स्वागत में जुटे हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें