फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटक करेगा महिला श्रमिकों का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्रों, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और भवन निर्माण जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय नहीं है। एटक संगठन हमेशा से महिला श्रमिकों की आवाज उठाता रहा है। उक्त विचार एटक की राज्य सचिव अनीता यादव ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिला श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने के उद्देश्य से महिला संगठन एटक द्वारा शीघ्र ही महिला सम्मेलन का आयोजन गुरुग्राम में किया जाएगा। महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सके और संगठन को मजबूत बनाया जा सके। बैठक में रेणु पवार, रीता यादव, लीलावती, नीतू, मोनिका, बलवीर कंबोज, अजय कुमार, शिव कुमार, सोमदत्त, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें