फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम और मानेसर की हवा खराब, धूल और स्मॉग से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम का एक्यूआई 218 और मानेसर का 245 दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम और मानेसर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। सोमवार सुबह शहर में हल्की स्मॉग की परत दिखाई दी। इसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। वहीं मानेसर का एक्यूआई 245 रहा। रविवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया था। एक दिन में ही हवा की स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़कों के किनारे जमा धूल और मिट्टी है। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर भी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। यहां निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है। हाईवे के दोनों तरफ बाजार होने के कारण दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। गुरुग्राम की कई सड़कों की हालत भी खराब है। इन सड़कों की जर्जर हालत के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को प्रदूषण रोकने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए। लोगों की मांग है कि सड़कों को ठीक किया जाए और निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव नियमित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें