फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई सामाजिक परिवर्तन और नई उद्यमशील दिशा देने वाला माध्यम : कुलगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयू में पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश विदेश से शोधकर्ताओं ने लिया भाग
विज्ञापन

युवाओं के लिए एआई आधारित स्टार्टअप से बढ़ेंगे रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में एआई के युग में उद्यमिता स्थिरता और सामाजिक नवाचार के प्रतिमान विषय पर आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह सम्मेलन डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट और कॉलेज ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, सीएमयू (यूएसए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। भारत, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, जापान, बांग्लादेश, नेपाल, कनाडा, यूएई, जर्मनी, सिंगापुर समेत कई देशों के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और उद्यमियों ने इसमें भाग लिया।
कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि एआई केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और नई उद्यमशील दिशा देने वाला माध्यम है। उन्होंने युवाओं को एआई आधारित स्टार्टअप्स और नवाचार को समाजहित में उपयोग करने का आह्वान किया। इन एआई आधारित स्टार्टअप्स के जरिये युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्य अतिथि आईजीयू, मीरपुर के कुलपति डॉ. असीम मिगलानी ने इसे वैश्विक सहयोग और ज्ञान आदान-प्रदान का उत्कृष्ट मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय सम्मेलन में विशेषज्ञ एआई आधारित उद्यमिता, ग्रीन टेक्नोलॉजी, एथिकल एआई, भविष्य की कार्यशैली और सतत विकास लक्ष्यों में तकनीक की भूमिका पर विचार साझा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और पेशेवरों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर नवाचार और उद्योग-अकादमिक साझेदारी को मजबूत करना है। कार्यक्रम में संयोजिका डॉ. अमरजीत कौर, डॉ. सुरभि गोयल और डॉ. नीरा वर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें