फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में अग्रिया यादव ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। सीआईएससीई बोर्ड की नॉर्थ रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में पटौदी की होनहार तीरंदाज अग्रिया यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के बीबी सुरेन्द्र कौर बादल मालवा स्कूल में हुआ। बीएस तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक दीन दयाल रेवाड़िया ने बताया कि 17 और 18 जुलाई को आयोजित सीआईएससीई रीजनल आर्चरी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग के रिकर्व इवेंट में गुरुग्राम के एक निजी विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा एवं बीएस तीरंदाजी अकादमी की प्रशिक्षु अग्रिया यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। उन्होंने कहा कि अग्रिया ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, एकाग्रता और अनुशासन का परिचय दिया। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। अग्रिया की इस उपलब्धि पर वेस्ट अकादमी पटौदी के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र यादव, प्रशिक्षक दीन दयाल रेवाड़िया सहित एकेडमी के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रिया आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें