फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक नवंबर से शुरू होगा दौलताबाद में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का गुरुग्राम में खुलेगा कैंपस
विज्ञापन

नंबर गेम-5 एकड़ में बना है कैंपस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार का कैंपस शुरू होने जा रहा है। सेक्टर-103 स्थित दौलताबाद गांव में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और फैकल्टी की शुरुआत एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर होने की उम्मीद है। दौलताबाद गांव में करीब पांच एकड़ में बने इस संस्थान के शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इसमें एमबीए के तीन पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कैंपस का भवन बनकर तैयार है। इसे संचालन के लिए पूरी तरह तैयार करने के लिए कुछ बचे हुए कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत फॉल्स सीलिंग, इंटरनेट और बिजली से जुड़े कार्य किए जाएंगे। साथ ही संस्थान के भवन पर नाम के अक्षर और अन्य जरूरी साइनेज लगाए जाएंगे। फैकल्टी ट्रांजिट हाउस में भी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी किया गया और सभी कार्य तीन माह के अंदर पूरा कराने की योजना है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र से जुड़े शोध, प्रशिक्षण और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संस्थान से कृषि क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ये पाठ्यक्रम होंगे शुरू
- एमबीए इन एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट
- एमबीए इन रूरल मैनेजमेंट
-एमबीए इन बिजनेस मैनेजमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें