फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधकर बनाकर घर में की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 में एक मकान में किराए पर कमरा देखने के बहाने घुसे दो युवकों ने मकान मालकिन को बंधक बनाकर व उसके मुंह पर टेप लपेटकर घर में लूटपाट की। उसकी सोने की छह चूड़ी उतरवाकर, नौ हजार रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया। बेटे के आते ही बदमाश फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर-47 में रहने वाले राजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी मां ओमवती सेक्टर-14 स्थित मकान में रहती हैं। शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे मां का फोन आया था कि लखनऊ के रहने वाले दो लड़के उनके घर में कमरा देखने की बात कह रहे हैं। राजेंद्र ने बताया कि वह जब रात को करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर एक लड़का आया, उसने अंदर से पूछा कि तुम मकान मालिक हो क्या।
मेरे हां कहने पर वह फिर अंदर गया और एक अन्य लड़के के साथ बाहर आया और बाइक पर सवार होकर चला गया। अंदर जाकर देखा तो मां के हाथ पैर बंधे थे। उनके मुंह पर सेलो टेप लगा था। मां को मुक्त किया तो उन्होंने बताया कि अभी यहां से भागे दोनों युवक बदमाश थे। तमंचे के बल पर हाथों से सोने की छह चूड़ी, अलमारी से नौ हजार रुपये व मोबाइल फोन ले गए हैं। मारपीट कर अन्य अलमारियों की चाबी मांग रहे थे। राजेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें