फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी में बारिश के बाद आंखों की समस्या के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। क्षेत्र में बारिश के बाद आंखों की एलर्जी, जलन व पानी आने की समस्या के साथ मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उक्त जानकारी पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशांत शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बरसात से पहले अस्पताल में नेत्र रोग मरीजों की ओपीडी एक दिन में संख्या जहां 30 हुआ करती थी अब बरसात के बाद एक दिन में 100 हो गई है एवं हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन दिनों आंखों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन बढ़ जाता है। इससे आंखों में खुजली, जलन, दर्द, पानी बहना व गंदगी आने की समस्या आ रही है। बीते दो सप्ताह में ऐसे मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि दूषित हाथों व रुमाल से आंखों को न छुएं, बार-बार आंख न पोछें एवं आंखों में जलन व दर्द होने पर डॉक्टरी परामर्श से ड्रॉप का उपयोग करें। आंखों में करकराहट होने पर पानी के छींटे न मारें। स्वच्छ पानी से धोएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें