फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन बाद सरपंच के पति मनोज डागर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/सोहना। सोहना में गोली लगने से घायल हुए अलीपुर सरपंच के पति मनोज डागर की बृहस्पतिवार को 27 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा को बदलकर हत्या की धारा जोड़ दी। एसीपी सोहना संदीप मलिक ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेदांता अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मनोज डागर की मौत की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। उनकी पत्नी ममता बेहोश हो गईं। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा गांव में लाया गया। डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि मनोज के सिर में गोली फंसने से मौत हुई। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
15 जुलाई की दोपहर बाद सोहना सिटी थाना के सामने स्थित निजी अस्पताल में 9 वर्षीय बेटी को दिखाकर घर जाते वक्त अज्ञात हमलावर मनोज डागर को गोली मारकर फरार हो गए थे। इसके बाद से उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मामले में सीआईए सोहना ने गैंगस्टर अशोक राठी के भाई महेश उर्फ नीशु राठी को गिरफ्तार कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। इससे मनोज पर जानलेवा हमला कराने की योजना बनाई थी। जांच में सामने आया था कि कुछ साल पहले गैंगस्टर अशोक राठी ने जब अपनी पत्नी सुषमा के मकान पर कब्जा कर लिया था तो सरपंच के पति मनोज डागर ने अशोक राठी से मकान खाली करा ताला जड़ दिया था।
विज्ञापन

इसकी रंजिश अशोक राठी को थी। अशोक राठी की हत्या के बाद पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए नीशु ने यह योजना बनाई थी। पुलिस अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें