फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली के बाद गुरुग्राम बना एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 301 दर्ज

विज्ञापन
बुधवार की सुबह आसमान में छाया धुंध। श्रवण
विज्ञापन
मानेसर और गुरुग्राम में सांसों पर संकट, प्रदूषण से अस्थमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शहर की हवा खराब होने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सांस और अस्थमा के मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। ग्रेप-3 लागू होने के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। टूटी सड़कों और निर्माण कार्यों के कारण धूल उड़ रही है, जिससे हवा और खराब हो रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर का एक्यूआई 284 रहा। गुरुग्राम की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इस तरह गुरुग्राम एनसीआर का दिल्ली के बाद दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़कों से उड़ने वाली धूल भी है। गुरुग्राम और मानेसर की कई सड़कों की हालत खराब है। इन सड़कों पर दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती रहती है। वहीं, कई निर्माण स्थलों पर भी प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे जमा धूल भी लोगों के लिए परेशानी बन रही है।

बुधवार को एनसीआर में एक्यूआई

- दिल्ली - 313
- गुरुग्राम -301
- गाजियाबाद - 298
- नोएडा - 292
- फरीदाबाद - 285
- मानेसर -284
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें