आंशिक रूप से रहा अधिवक्ताओं की हड़ताल का असर
- निलंबित जज सुधीर परमार की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं ने किया था वर्क सस्पेंड
गुरुग्राम। निलंबित जज सुधीर परमार की ईडी द्वारा बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तारी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार काे हुए वर्क सस्पेंड का आंशिक रूप से प्रभाव रहा। निलंबित जज गुरुग्राम में भी रह चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन के साथ ही पटौदी और सोहना बार एसोसिएशन ने भी वर्क सस्पेंड रखा। जिला बार एसोसिएशन सचिव संदीप सहरावत ने बताया कि वर्क सस्पेंड काे अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया। संवाद