फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होली मिलन समारोह में डीजे की धुनों पर झूमे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। तहसील परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, तहसील कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। डीजे की धुनों और फूलों की होली के बीच पूरा परिसर रंगों में तब्दील हो गया। समारोह की शुरुआत एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और होली की शुभकामनाएं देकर की गई। इसके बाद डीजे पर बज रहे होली गीतों पर अधिवक्ताओं और अन्य उपस्थित लोगों ने जमकर नृत्य किया। फूलों की होली ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। होली का त्योहार सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान मिठाई व जलपान की भी व्यवस्था की गई। अंत में सभी ने क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें