22 अगस्त को संचालित होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 22 अगस्त को संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा।
बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने कर्मचारी आईडी और मोबाइल नंबर भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि नेत्रहीन अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई के समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 व ई-मेल assplexambseh.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।