फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय कन्या महाविद्यालय मानेसर में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। राजकीय कन्या महाविद्यालय, मानेसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में बी.ए., बी.ए. ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बी.कॉम और बी.एससी. फिजिकल साइंस पाठ्यक्रमों में छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्राएं उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://admissions.highereduhry.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट www.gcgmanesar.ac.in पर भी संपर्क कर सकती हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने छात्राओं और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों की उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए यह महाविद्यालय बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। कॉलेज में अनुभवी और योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही छात्राओं को आधुनिक साइंस लैब, डिजिटल लर्निंग सुविधाएं, पुस्तकालय, खेल गतिविधियां, एनएसएस और सांस्कृतिक मंच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्राओं की सुविधा के लिए मानेसर बस स्टैंड के पास महाविद्यालय का नया बहुमंजिला आधुनिक भवन तैयार किया जा रहा है। इस भवन में लिफ्ट, आधुनिक कक्षाएं, बेहतर प्रयोगशालाएं और अन्य उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें