फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज, समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली दो मेरिट सूचियां ऑनलाइन जारी की जाती हैं, जबकि शेष सीटों पर विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्रुखनगर तहसील स्थित राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर की प्राचार्य डॉ. नीलम दहिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा में चल रही केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित महाविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद विद्यार्थी अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। डॉ. नीलम दहिया ने बताया कि पहली दो मेरिट सूचियां ऑनलाइन जारी की जाती हैं, जबकि शेष सीटों पर विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा सभी महाविद्यालय अपने नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं भी अपडेट करते रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण आउटरीच के उद्देश्य से खोले जा रहे महाविद्यालय ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसे संस्थानों के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। हाल ही में घोषित सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी लगातार टॉपर्स की सूची में स्थान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए बीए मल्टीडिसिप्लिनरी और बीकॉम जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है।

गौरतलब है कि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी तथा सितंबर 2023 से यह अपने नव-निर्मित भवन से संचालित हो रहा है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध इस महाविद्यालय में सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित किए जा रहे हैं। नीति के तहत विद्यार्थियों को एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स, स्किल एन्हांसमेंट कोर्स, मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स और वैल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ाए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि बीए और बीकॉम प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है। ये समितियां प्रारंभिक चरण में ऑनलाइन कार्य करेंगी और बाद में फिजिकल काउंसलिंग के दौरान भी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें