गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों को भरने के लिए शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। यह आठवीं दाखिला प्रक्रिया रही। बावजूूद इसके जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 135 सीटें रिक्त हैं।
महरौली रोड स्थित मुख्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप प्रधानाचार्य ब्रजेश ने बताया कि अंतिम दाखिला प्रक्रिया में 48 दाखिले हुए। 129 सीटें अभी भी रिक्त हैं। विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिले दिए गए हैं। सोमवार को 45 विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे थे। वहीं, महिला औद्योेगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सरला अरोड़ा ने बताया कि अंतिम चरण की दाखिला प्रक्रिया में 11 ही दाखिले हुए।
संस्थान में कुल 176 सीटें हैं। इसमें 170 सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। 6 सीटें अभी भी रिक्त हैं। दोनों संस्थानों में मिलाकर कुल 135 सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार यह दाखिला प्रक्रिया 13 फरवरी को शुरू की गई थी। इसमें दाखिले नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर दिए गए थे। इन दाखिलों में कोई भी आरक्षण लागू नहीं हुआ।