फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बड़कली चौक को अतिक्रमण मुक्त बनाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। क्षेत्र में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ज्योति ने बड़कली चौक पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बीडीपीओ विशाल आजाद, जितेंद्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा पिछले कुछ दिनों से नगीना और बड़कली क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगीना और सोमवार को बड़कली चौक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इससे पहले उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सड़कों और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटाकर आमजन के लिए आवागमन को सुगम बनाया जाए तथा जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इन निर्देशों के बाद बीडीपीओ विशाल आजाद के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एडीसी ज्योति ने मौके पर पहुंचकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बड़कली चौक पर अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें