फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पटाखों की बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, उल्लंघन की सूचना देने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sat, 07 Nov 2026 06:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम प्रशासन ने पटाखों की बिक्री पर सख्ती बरती है और उल्लंघन की सूचना देने के लिए एक सहायता नंबर जारी किया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पटाखे बेचने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके अतिरिक्त, घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) के नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
पटाखों की बिक्री पर प्रशासन की सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पटाखों की बिक्री की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जिला प्रशासन की सख्ती जारी है। डीसी उत्तम सिंह के निर्देश पर प्रशासन की अलग-अलग टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। पटाखों की बिक्री करते पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। शनिवार को भी प्रशासन की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन




प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के साथ वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सीएक्यूएम के निर्देशों के तहत लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था की भी निगरानी तेज कर दी है। नियमों का उल्लंघन कर कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने वाले संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं प्रतिबंधित समय में पटाखों की बिक्री होती दिखाई दे या कोई संस्थान वर्क फ्रॉम होम के निर्देशों का उल्लंघन करता मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इसके लिए डायल 112 और जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 928979048 पर शिकायत की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त शिकायतों पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें