फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त, कमेटी कर रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेशर जोन और निर्माण साइटों पर प्रशासन की नजर, उपमंडल में किया जा रहा पानी का छिड़काव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार के नेतृत्व में जिले की हवा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उपमंडल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। उपमंडल स्तर पर जिला उपायुक्त के आदेश पर कमेटी गठित की गई है, जो प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर विशेष निगरानी रख प्रतिदिन रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज रही है।

तावडू एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि उपमंडल स्तरीय कमेटी में नायब तहसीलदार जितेंद्र गिल, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार और नगर पालिका विभाग से एक अधिकारी को टीम में शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को सीलखो क्रेशर जोन का निरीक्षण किया जहां सभी क्रेशर बंद मिले। इसके साथ ही नगर के बाईपास, मोहम्मदपुर रोड़ और पटौदी रोड़ पर चल रहे निर्माण कार्य पर भी विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नगर की सड़कों और बड़े पेड़ों पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण की सामग्री तैयार कर रही कंपनी सील
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जिले के घासेड़ा-छछैड़ा मार्ग पर चल रही एक कंपनी को सील कर दिया गया। कंपनी में कंक्रीट के साथ तारकोल गर्म कर सड़क निर्माण की सामग्री तैयार की जा रही थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ग्रैप-4 की उल्लंघना पाए जाने पर कंपनी को सील किया है।
विज्ञापन


कर्मचारी जला रहे कूड़ा, प्रशासन रोक लगाने में विफल
पुन्हाना। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर ना केवल जिला प्रशासन गंभीर है, बल्कि प्रदेश और केंद्र सरकार भी पूरी तरह सतर्क है। सरकार द्वारा वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिन-प्रतिदिन गंभीरता से कार्य किए जा रहे हैं। वायु प्रदूषण का स्तर घटे इसके लिए ग्रैप-4 के तहत बड़े-बड़े उघोग, ईंट भट्टे, क्रेशर, मिक्चर प्लांट सहित सरकारी व गैर सरकारी निर्माण कार्य पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश दिए हुए हैं। यहां तक कि दिल्ली-एनसीआर में सरकारी व गैर सरकारी सभी स्कूल बंद किए हुए हैं, लेकिन पुन्हाना, पिनगवां व बड़कली चौक पर खुलेआम कूड़े के ढेर जलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी ना तो सफाई कर्मचारी कूड़े को जलाने से बाज आ रहे हैं और ना ही प्रशासनिक अधिकारी इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। कूड़े को ही नहीं बल्कि क्षेत्र में खुले कबाड़ के गोदाम में भी बिजली की तार को जलाकर उनसे तांबा, एल्यूमिनियम निकालने का काम भी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें