फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी के छिड़काव से प्रदूषण घटाने पर जोर दे रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का औसत एक्यूआई 297 दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली के तीसरे दिन शहर का औसत एक्यूआई 297 दर्ज किया गया। हवा में छाए स्मॉग के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए नगर निगम ने शहर में पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है, जिससे कुछ हद तक वायु प्रदूषण के कम होने की संभावना है। हालांकि मंगलवार की तुलना में वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई,। मौसम के जानकारों का कहना है कि वायु प्रदूषण नियंत्रित होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। सर्वोच्च न्यायालय की रोक के बावजूद दिवाली की रात शहर में आतिशबाजी की गई, जिसका नतीजा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण हवा में स्मॉग बढ़ गया है, जो सांस के मरीजों के लिए संकट पैदा कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि 250 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक में बिना मास्क के सांस लेना श्वास के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में श्वास के मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत है। नगर निगम का पानी के छिड़काव के जरिये पेड़ों की पत्तियों से धूल हटाने पर विशेष जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिवाली से पहले शहर में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोगों को कूड़ा जलाते हुए देखा गया। यही वजह है कि वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच गई है। पर्यावरण प्रेमी विवेक कांबोज का कहना है कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ लोगों को भी आगे आना होगा, जब तक समाज समूह के रूप में सामने नहीं आएगा तब तक इसे रोका नहीं जा सकता। पहले बारिश होने के कारण प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी, लेकिन दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने एक बार फिर वहीं पहुंचा दिया है।



वायु गुणवत्ता सूचकांक

जगह एक्यूआई

विकास सदन 278
सेक्टर-51 315
टेरी ग्राम 297
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें