फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने गठित की 7 नई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। सोमवार को जिला उपायुक्त ने अधिकारियों की 7 नई टीमें गठित कर दी हैं। जिनमें शामिल अधिकारी कोरोना संक्रमण की तैयारियों का जायजा लेंगे और प्रशासन के आदेशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

इन टीमों में 14 अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो अस्पतालों में बेडों की स्थिति से लेकर दवाओं की सप्लाई व होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक पर नजर रखेंगे। सोमवार को प्रशासन ने बकायदा लिखित आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक 7 टीमों में शामिल अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। मानेसर नगर निगम के आयुक्त मुनेश शर्मा को शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं, बेड व वेंटिलेटर समेत अस्पतालों के देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। अनु शिओकंद व मनीषा शर्मा को इनका सहायक बनाया गया है। वहीं, एचएसवीपी के प्रशासक जितेंद्र यादव को कांट्रेक्ट ट्रैसिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व रैपिड रेस्पांस टीम के कार्यों व हाई रिस्क जोन में कोरोना जांच का जिम्मा सौंपा गया है। विकास ढांडा को इनका सहायक बनाया गया है।
इसके अलावा गुरुग्राम संभागायुक्त की ओएसडी अंजू चौधरी को एंबुलेंस व फ्लीट मैनेजमेंट का जिम्मा दिया गया है, जबकि कुलबीर ढाका को इनका सहायक बनाया गया है। अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर को लैब के समयबद्ध डाटा, डेली बुलेटिन व कांटेक्ट ट्रैसिंग के डाटा अपडेशन का जिम्मा सौंपा गया है। आशीष सिंगला को इनका सहायक बनाया गया है। इनके अलावा प्रशांत पवार, सुरेंद्र सिंह व हरिओम अत्री को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। हितेश मीणा को प्रशांत पवार का, सुखबीर सिवाच को सुरेंद्र सिंह का व डॉ. अंजू को हरिओम अत्री का सहायक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें