पटौदी। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पटौदी उपमंडल के ग्राम दौलताबाद (कुणी) में एडीसी वत्सल वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीसी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए आश्वस्त किया है कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन अब समस्याओं के निवारण के लिए लोगों तक स्वयं पहुंच रहा है, जिससे जनहित योजनाएं प्रभावी रूप से धरातल पर उतर सकें।
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिला समूहों और वरिष्ठ नागरिकों ने जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अनेक मुद्दों पर प्रशासन के समक्ष सुझाव और शिकायतें रखीं। एडीसी ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और तय समय सीमा में समाधान के निर्देश दिए। संवाद