फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद रूट पर भेजीं अतिरिक्त रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रोडवेज डिपो अतिरिक्त बसें चलाएगा। बृहस्पतिवार को आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद रूट पर एक-एक अतिरिक्त बस भेजी गई। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को भी कई रूटों पर बसें चलेंगी। डिपो प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की मांग व पर्याप्त संख्या होने पर ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिवाली व भैयादूज पर उत्तर प्रदेश के जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। नियमित बसें भरी होने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था। डिपो ने सभी चालक-परिचालकों के अवकाश दिवाली तक रद कर दिए हैं। अतिरिक्त बसें केवल परमिट वाले रूटों पर ही चलेंगी। ग्रामीण रूटों के अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, जींद, फतेहाबाद, चंडीगढ़ के लिए भी बसें भेजी जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या अनुसार रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। दिवाली त्योहार पर रोडवेज बसों के संचालन के बारे में सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि वे अवकाश पर न रहें। त्योहार पर यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर आवागमन में असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें