हथीन। रविवार को कामरेड इस्लामुद्दीन मेमोरियल लाइब्रेरी रूपडाका में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहीद दिवस कमेटी के प्रधान शेर मोहम्मद ने की। बैठक में नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज राजेन्द्र यादव, उटावड थाना प्रभारी रेणु शेखावत ,रफीक अहमद,हमीदा ठेकेदार, नासिर हुसैन,मास्टर इकबाल मौलाना अनवार ,सरपंच जान मोहम्मद एवं मास्टर हारून भी मौजूद रहे। बैठक में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है। संवाद