फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छुट्टी में स्कूल खुले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी में स्कूल खुले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- डीसी ने दिए निर्देश, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे जिला के सभी निजी व राजकीय विद्यालय

- बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रदेश सरकार की ओर से कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते प्रदेश के सभी विद्यालयों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किए गए हैं। जिले के सभी निजी व राजकीय विद्यालय उसमें शामिल किए गए हैं। डीसी अजय कुमार ने कहा कि सभी विद्यालय सरकार के आदेशों का पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर केवल कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी। सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे सरकार के आदेशों की सख्ती से पालना करें। अतिरिक्त कक्षा लेने वाले शिक्षकों को बदले में नियमानुसार अर्जित अवकाश मिलेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी निजी व राजकीय विद्यालयों में उक्त आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें