फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कचरे का निपटान नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई, निगरानी को बनेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटीजन सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर लगेगा जुर्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) की मनमानी रोकने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पांच टीमों का गठन किया जाएगा। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी के साथ ही कार्रवाई करेंगी। यह निर्णय शनिवार को कैंप कार्यालय में निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित सिटीजन सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया।
निगमायुक्त ने बताया कि प्रतिदिन 50 किग्रा या इससे अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाले रिहायशी क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए, कमर्शियल, औद्योगिक व संस्थागत संस्थाओं को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत कचरे का स्वयं निस्तारण करना अनिवार्य है। जिसके तहत कचरे को अलग करके गीले कचरे से खाद या बायोगैस तैयार करने और सूखा व हानिकारक कचरा संबंधित रिसायकलर के माध्यम से निष्पादित कराना होता है। हालांकि बड़ी संख्या में बीडब्ल्यूजी नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब नियम का कड़ाई से पालन कराने लिए कुल 5 टीमों का गठन किया जाएगा। इनमें एक सेंट्रल टीम और जोन वार एक-एक टीम होगी। ये टीमें अपने क्षेत्र में निरीक्षण करके कचरा निस्तारण का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। बीडब्ल्यूजी की मनमानी पकड़े जाने पर नोटिस देंगी। इसके बाद भी कचरा निष्पादन स्वयं के स्तर पर न करने पर जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक में संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. नरेश कुमार, सिटीजन सुपरवाइजरी कमेटी से सुधीर कृष्णा, कुसुम शर्मा, मोनिका खन्ना गुलाटी, सोनिया गार्गी और सारिका पांडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीडब्ल्यूजी को रजिस्ट्रेशन के लिए भेजे जाएंगे नोटिस
निगमायुक्त ने बताया कि बल्क वेस्ट जनरेटरों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://onemapdepts.gmda.gov.in/BWG पोर्टल चल रहा है। इसके बारे में बीडब्ल्यूजी को विभिन्न संचार माध्यमों से सूचना भी दी गई है। जिन बीडब्ल्यूजी ने अभी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उन्हें जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें