फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में मकानों के अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जारी किए नोटिस, एक सप्ताह का समय
विज्ञापन

नंबर गेम-80 मकानों को भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से डीएलएफ फेज-1 से 5 तक, सुशांत लोक व साउथ सिटी क्षेत्र में अवैध निर्माणों में तोड़-फोड़ व सीलिंग की जा रही है। इसी क्रम में विभाग द्वारा सेक्टर-70ए स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन कॉलोनी के अवैध निर्माण पर तोड़ने व सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। करीब 80 मकानों के नक्शों व कब्जा प्रमाणपत्रों में उल्लंघन के आरोप पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस दिए हैं।
डीटीपीई अमित मधोलिया के कार्यालय की ओर बिल्डर द्वारा विकसित सभी कॉलोनियों का सर्वे किया जा रहा है। कॉलोनियों के जिन मकानों में नक्शे व कब्जा प्रमाण पत्र का उल्लंघन पाया जाता है या रिहायशी भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उनके खिलाफ तोड़-फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई की जाती है। नोटिस में मकान व भवन मालिकों को कहा गया है कि एक सप्ताह में अपने मकान को मंजूर नक्शे के मुताबिक कर लें। ऐसा नहीं करने पर अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन भवनों व मकानों में अवैध निर्माण व व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उनके खिलाफ तोड़-फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। नोटिस देने के बाद कुछ लोग खुद ही अवैध निर्माण हटा रहे हैं। -अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें