फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर में अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगम की टीम ने अतिक्रमण वाली जगहों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त मुनीष शर्मा ने इनफोर्समेंट टीमों का भी गठन किया है।
विज्ञापन

नगर निगम मानेसर के डीटीपी आरएस बाठ ने मंगलवार को इनफोर्समेंट टीम के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक भी की थी व उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए थे। डीटीपी बाठ के मुताबिक एनफोर्समेंट टीम एक सप्ताह में मानेसर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सर्वे कर रही है व अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो एक सप्ताह बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें