फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया पर कार्रवाई, पांच संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी कर की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की है। निगम ने जोन-तीन और जोन-चार क्षेत्र में कुल पांच संपत्तियों को सील किया है। इस कार्रवाई के तहत एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक के बकाया प्रॉपर्टी कर की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।
जोन-तीन की टीम ने सेक्टर-9बी में रूप चंद की संपत्ति पर कार्रवाई की। इस संपत्ति पर 24,46,147 रुपये का कर बकाया था। इसी जोन में सेक्टर-104 में जय चंद की संपत्ति को भी सील किया गया, जिस पर 11,47,341 रुपये का बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन-चार में सीलिंग की कार्रवाई

जोन-चार की कर शाखा ने भी तीन संपत्तियों को सील किया। इनमें दिशे एलिका इंडिया की संपत्ति पर 24,18,086 रुपये का बकाया था। रश्मि की संपत्ति पर 24,18,087 रुपये और सत प्रकाश की संपत्ति पर 24,66,667 रुपये का प्रॉपर्टी कर बकाया था। नगर निगम की यह कार्रवाई करदाताओं को समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें