फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर कार्रवाई, दो संपत्तियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स राशि की वसूली को लेकर जारी अपने अभियान के तहत शुक्रवार को दो संपत्तियों को सील कर प्रशासनिक सख़्ती का स्पष्ट संदेश दिया है। दोनों मामलों में संबंधित प्रॉपर्टीज पर करोड़ों रुपये की बकाया राशि दर्ज है। निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नियमों के तहत सीलिंग कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को जोनल टैक्सेशन अधिकारी बीएस छोक्कर की टीम ने सेक्टर-29 स्थित पिंड बलूची को सील कर दिया। इस प्रॉपर्टी पर 50,44,901 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अतिरिक्त सेक्टर-16 स्थित एमएस साइकॉम को भी सीलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर 75,46,116 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नगर निगम के अनुसार, लंबे समय से बकाया चल रही राशि जमा न होने पर इन प्रॉपर्टीज को सील किया गया है। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर औपचारिक कार्रवाई की और संबंधित को बकाया जल्द जमा कराने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद भुगतान न होने के चलते यह कदम उठाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें