मानेसर। शिकोहपुर स्थित सिद्धांत तीर्थ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का भव्य स्वागत किया गया। उनकी पैदल यात्रा दिगंबर जैन मंदिर जैकबपुरा से शुरू होकर मंगल विहार होते हुए शिकोहपुर के सिद्धांत तीर्थ क्षेत्र पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों श्रद्धालुओं और जैन समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के दर्शन किए। महाराज ने सिद्धांत तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन किया और यहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग के साथ क्षेत्र को और बेहतर बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री संदीप जैन, सह मंत्री नमित जैन कोषाध्यक्ष संदीप जैन भी मौजूद रहे। संवाद