गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना ने सोमवार को निरंकारी कॉलेज के पास से 7.28 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहना के नट कॉलोनी निवासी तालीम के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर सोहना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नूंह से आठ हजार रुपये में हेरोइन खरीदकर लाया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है। संवाद