फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्या के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर हत्याकांड:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। क्राइम ब्रांच टीम ने काशीपुर हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त दो देसी कट्टे, एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गौरतलब है कि 15 सितंबर की सुबह काशीपुर निवासी बिजेंद्र अपनी पत्नी श्यामवती के साथ खेत से चारा लेकर लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के ही कई युवक हथियारों और लाठियों-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और बिजेंद्र पर हमला कर दिया। दिपांशु, तुषार और कुलदीप ने फायरिंग कर बिजेंद्र को गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी श्यामवती को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावरों ने बिजेंद्र के घर पर जाकर बेटे सचिन पर भी गोलियां चलाईं। सचिन को गोली लगी, लेकिन वह पड़ोसियों के घर में छुपकर जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 17 सितंबर को इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों तुषार, कुलदीप, गौरव और राजीव को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद कर ली गई है। क्राइम ब्रांच प्रभारी पी/ एसआई दीपक ने कहा कि इस हत्याकांड से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें