फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी के मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुन्हाना शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने थाना सदर पुन्हाना और सीआईए स्टाफ पुन्हाना के साथ मिलकर गांव पैमाखेड़ा में संयुक्त रेड की। कार्रवाई के दौरान आरोपी नफीस पुत्र जडमल निवासी पैमाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा और तेलंगाना के कई मामलों में वांछित था। आरोपी के खिलाफ थाना कुंडली, जिला सोनीपत सहित तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद जिले में भी मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी पर अन्य कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से सहयोग मांगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें