फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर से रुपये चोरी करने का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। घर से 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर को पहचानकर खुद पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-7 निवासी पुष्कर ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुष्कर के घर से 21 अक्तूबर को करीब 20 हजार रुपये चोरी हुए थे। चोरी के बाद पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध घर से बाहर जाता दिखा था। सोमवार को पुष्कर ने 4/7 चौक पर उस संदिग्ध को देखा। उसने पीछा कर भागते हुए युवक को पकड़ लिया। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी की राशि बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें