नूंह। नूंह जिले के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 7 मई की दोपहर युवती गांव के चौक से समोसा लेने गई थी। वापस लौटते समय गांव निवासी 48 वर्षीय नसीम ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन खींचकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों ने जब उसकी हालत देखी और पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। संवाद