फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोलकाता से दस करोड के आई फोन चोरी का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेजन कंपनी की गाड़ी से गायब किए थे, अवैध हथियार भी बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

तावड़ू। अपराध जांच शाखा टीम ने कोलकाता से अमेजन कंपनी की गाड़ी गायब कर उसमें रखे दस करोड के आईफोन गायब करने के मामले में वांछित आरोपी को उपमंडल के सीलखो मोड़ से अवैध हथियार के साथ दबोचा है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। आरोपी की पहचान अलीम उर्फ काला पुत्र मुबिन निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। तावडू सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तावड़ू सीआइए प्रभारी मेहेंद्र ने बताया कि गाडी लूटने के मामलों मे वांछित अलीम उर्फ काला पुत्र मुबिन निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़,राजस्थान की अवैध हथियार लेकर नूहं-तावडु रोड सिलखो मोड पर सवारी के इंतजार मे खडे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस मिले। पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2023 में कोलकाता से अमेजन कंपनी की एक गाड़ी गायब हुई थी। इसमें करीब दस करोड़ रुपये के आई फोन रखे हुए थे। कोलकाता के देबरा पुलिस थाने में इस संदर्भ में केस दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित था। संबंधित थाना पुलिस को अलीम की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें