फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बजरंग दल पदाधिकारी प्रदीप हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा मामले में पथराव और मारपीट करने का भी है आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सीआईए सोहना की टीम ने बजरंग दल के पदाधिकारी प्रदीप के साथ हुई हिंसा व हत्या मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार जावेद कॉलोनी निरंकारी कॉलेज सोहना के पास 31 जुलाई को एक डिजायर गाड़ी में सवार व्यक्तियों पर दंगाइयों द्वारा पथराव किया गया था। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और गाड़ी में सवार व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। इस घटना में लगी चोटों के कारण कार में सवार प्रदीप नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। प्रदीप बजरंग दल का पदाधिकारी था। इस मामले में थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में धारा 147, 148, 149, 188, 302, 506 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई है। इसमें सोहना क्राइम ब्रांच सहित विभिन्न क्राइम ब्रांच की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। सोहना क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई सत्यप्रकाश की टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे आरोपी अजहरूद्दीन उर्फ अज्जू निवासी रायपुर कॉलोनी सोहना, जिला गुरुग्राम (उम्र 24 वर्ष) को सोहना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें