फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिट्टू बजरंगी की रिहाई को लेकर किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मामन खान व आप नेता जावेद को गिरफ्तार करने की मांग, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जय भारत माता वाहिनी के संस्थापक दिनेश भारती ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजीव चौक से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया। उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नूंह हिंसा के बाद गिरफ्तार हुए बिट्टू बजरंगी को रिहा करने और फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान व आम आदमी पार्टी के नेता जावेद को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जय भारत माता वाहिनी के संस्थापक दिनेश भारती का कहना है पुलिस का रवैया भेदभाव पूर्ण है। यूपी के बागपत का रहने वाला प्रदीप नूंह से वापस अपने घर पर आ रहा था। उस पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने जावेद के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, मगर उस पर हाथ नहीं डाल रही है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में नूंह में तैनात एएसपी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उनके भी तबादले की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नूंह हिंसा भड़काने वालों को अगर गिरफ्तार नहीं किया तो वह जन आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें