गुरुग्राम। सिलोखरा गांव स्थित योग गुरु धीरेंद्र ब्रह्मचारी के अपर्णा आश्रम की 24 एकड़ 16 मरला जमीन की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंकज शाक्य की जमानत याचिका खारिज हो गई। अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश डॉ. गगनगीत कौर की अदालत ने यह आदेश दिया। आरोप है कि दिसंबर 2020 में जमीन को 55 करोड़ रुपये में चार कंपनियों को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। संवाद