फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 अगस्त की रात को दौलताबाद फ्लाईओवर पर हुआ था हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दौलताबाद फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया सीएनजी ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना 12 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे हुई थी। गणेश नामक व्यक्ति अपनी जूस की रेहड़ी लेकर पैदल जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गणेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया था। मृतक के बेटे ने 13 अगस्त को राजेंद्र पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी सतपाल को अनुसंधान में शामिल किया। सतपाल रेवाड़ी जिले का निवासी है और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-37डी में रहता है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में सतपाल ने स्वीकार किया कि उसकी ऑटो की टक्कर से युवक की मौत हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें