फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करोड़ों रुपये की ठगी मामले में आरोपी निदेशक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वेंडर फर्म के माध्यम से लेन-देन में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-2 ने फर्जी वेंडर फर्म के माध्यम से लेन-देन में करोड़ों रुपये की ठगी मामले में आरोपी निदेशक को तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। फर्जी वेंडर फर्मों के माध्यम से खरीद आदेश जारी करके कंपनी से रुपये ट्रांसफर करवाकर वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी निवासी प्रशांत (45) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह सिटी मेगा मार्ट कंपनी का निदेशक (लगभग 20 फीसदी शेयरहोल्डर) है। आरोपी प्रशांत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता कंपनी स्मार्टपैडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से व्यापार के नाम पर वर्ष 2020 में करोड़ों रुपये का लोन लिया। इस लोन को 90 दिन के अंदर ब्याज सहित वापस करने का आश्वासन भी दिया था। आरोपियों द्वारा जिन फर्मों के माध्यम से खरीद आदेश जारी कर रुपये ट्रांसफर करवाए गए, वे फर्म आरोपी प्रशांत व उसके अन्य साथियों की ही थी और इस दौरान केवल इनवॉइस जारी की गई थी। उन्होंने किसी भी प्रकार का सामान न ही सप्लाई किया गया व न ही खरीदा गया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता कंपनी से प्राप्त राशि को अपनी ही कंपनी में ट्रांसफर करवाकर आपस में बांट लिया। इस धोखाधड़ी से प्राप्त राशि में आरोपी प्रशांत के हिस्से करीब 70 लाख रुपये आए थे। स्मार्टपैडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिनिधि ने 1 जुलाई 2025 काे आर्थिक अपराध शाखा-2 को शिकायत दी। जिसके बाद सेक्टर-17/18 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आर्थिक अपराध शाखा-2 मामले में आगामी कार्रवाई व जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन

आरोपी प्रशांत को 27 मार्च को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में तो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान व जांच की जा रही है। -विशाल, एसीपी, आर्थिक अपराध विंग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें